गर्मी में जरूर पिएं लस्सी, दूर होंगी कई बीमारियां

गर्मी में जरूर पिएं लस्सी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में जरूर पिएं लस्सी, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। गर्मी के दिनों में लस्सी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि लस्सी में पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं गर्मी में लस्सी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में जरूर पिएं लस्सी, दूर होंगी कई बीमारियां-Health Benefits Of Drinking Lassi In Summer In Hindi

हड्डियों को बनाए मजबूत

गर्मी के दिनों में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हड्डियों को मजबूती (Strong Bones) देता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

गर्मी के दिनों में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है, क्योंकि लस्सी में मौजूद विटामिन और प्रोटीन आपके इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में और पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

गर्मी के दिनों में अगर हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज लस्सी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी हो जाने पर शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, ऐसे में अगर आप लस्सी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही इस ड्रिंक के सेवन से लू से भी बचाव होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

गर्मी के दिनों में लस्सी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी में मौजूद तत्व बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now