नोनी जूस पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ

नोनी जूस पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
नोनी जूस पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

नोनी (Noni) फल के नाम से बहुत से लोग अनजान हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं नोनी फल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जी हां नोनी फल के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। नोनी जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि नोनी जूस में विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन ए और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही नोनी जूस एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नोनी जूस पीने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

नोनी जूस पीने से मिलते हैं ये 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Noni Juice In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

नोनी जूस में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। नोनी जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप नोनी जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

मोटापा होता है कम

बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप नोनी जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ओबेसिटी गुण मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए नोनी जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नोनी जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

नोनी जूस में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद करता है। नोनी जूस का सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर नोनी जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नोनी जूस एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो अर्थराइटिस के समय होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

नोनी जूस का सेवन लिवर (Liver) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नोनी जूस का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर डिटॉक्स होता है, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now