पत्थरचट्टा का जूस पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां

पत्थरचट्टा का जूस पीने से दूर होंगी ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
पत्थरचट्टा का जूस पीने से दूर होंगी ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं, उन्हीं में से एक जड़ी बूटी पत्थरचट्टा (Patharchatta) है। पत्थरचट्टा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पत्थरचट्टा के जूस का सेवन किया है। पत्थरचट्टा के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। पत्थरचट्टा के जूस का सेवन आंखों को लाभ पहुंचाता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि पत्थरचट्टा एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं पत्थरचट्टा का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पत्थरचट्टा का जूस पीने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां-Health Benefits Of Drinking Pattharchatta Juice In Hindi

किडनी स्टोन करे दूर

अगर आप किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करना चाहिए। जी हां अगर आप नियमित रूप से पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

माइग्रेन में फायदेमंद

अगर आप सिर दर्द या माइग्रेन (Migraine) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस जूस में कई ऐसे तत्व तत्व पाए जाते हैं, जो सिर दर्द और माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

पेट दर्द में फायदेमंद

अगर आप पेट दर्द (Stomach pain) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पत्थरचट्टा के जूस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, पेट दर्द की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन खूनी दस्त को रोकने में भी मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पत्थरचट्टा के जूस में पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप पत्थरचट्टा के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now