दाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

दाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दाल के पानी का सेवन किया है। दाल के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। दाल का पानी शरीर के लिए एनर्जी ड्रिंक के तौर पर काम करता है। क्योंकि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दाल का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे-Health Benefits Of Drinking Pulse Water In Hindi

पाचन में करे सुधार

अगर आप दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि दाल का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र में सुधार करता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज (Constipation) की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

शरीर को दे इंस्टेंट एनर्जी

अगर आपको कमजोरी और थकान महसूस हो रही है, तो आपको दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दाल के पानी में पाया जाने वाला कार्ब्स, मैग्नीशियम और आयरन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (Energy) देने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दाल के पानी में पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करना चाहते हैं, तो आपको दाल के पानी का सेवन करना चाहिए।। क्योंकि दाल के पानी में पाया जाने वाला प्रोटीन और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now