खाली पेट पिएं भीगे चने का पानी, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिएं भीगे चने का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं भीगे चने का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भीगे चने के साथ-साथ भीगे चने के पानी का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि भीगे चने का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। भीगे चने के पानी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन भीगे चने के पानी का अगर आप खाली पेट सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करने से वजन से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि भीगे चने प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक, आयरन, विटामिन-बी, विटामिन-ए जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट भीगे चने का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं भीगे चने का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Health Benefits Of Drinking Soaked Gram Water On An Empty Stomach In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन ए, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का लेवल कम है, तो आपको खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

बॉडी को करे डिटॉक्स

बॉडी को समय-समय पर डिटॉक्स (Detox) करते रहना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इस ड्रिंक के सेवन से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस ड्रिंक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट भीगे चने के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now