रोजाना सुबह पालक का जूस पीने के 6 स्वास्थ्य लाभ

रोजाना सुबह पालक का जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोजाना सुबह पालक का जूस पीने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं, जो सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से है पालक का जूस (Spinach Juice), सर्दियों के मौसम में पालक के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों के मौसम में पालक के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि पालक में विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है, इसके अलावा इसमें पोटैशि‍यम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोजाना सुबह पालक का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोजाना सुबह पालक का जूस पीने के 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Drinking Spinach Juice Daily In The Morning In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

पालक का जूस विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर रोजाना सुबह पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक आयरन से भरपूर होता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को निकालने के लिए रोजाना सुबह पालक के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि पालक के जूस का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पालक का जूस आंखों को स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि पालक का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए सुबह में पालक के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) तेज होती है।

गठिया में फायदेमंद

गठिया (Gout) की शिकायत होने पर रोजाना सुबह पालक के जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो गठिया में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद करता है।

त्वचा रहती है हेल्दी

रोजाना सुबह पालक के जूस का सेवन करने से त्वचा हेल्दी (Healthy Skin) रहती है। क्योंकि पालक के जूस का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now