एक साथ खाएं बादाम और शहद, मिलेंगे कई लाभ

एक साथ खाएं बादाम और शहद, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं बादाम और शहद, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम और शहद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अधिकतर लोग बादाम और शहद का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बादाम और शहद का एक साथ सेवन किया है। बादाम और शहद का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं बादाम और शहद एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं बादाम और शहद, मिलेंगे कई लाभ-Health Benefits Of Eating Almonds And Honey In Hindi

बादाम में पोषक तत्व- बादाम में विटामिन ई, फाइबर, जिंक, कैल्शि‍यम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

शहद में पोषक तत्व- शहद में कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं।

बादाम और शहद के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप बादाम के साथ शहद का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

वजन को करे कम

वजन कम (Weight loss) करने के लिए अगर आप बादाम का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप बादाम का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप बादाम का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप बादाम का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जी हां इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप बादाम का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now