एक साथ खाएं अश्वगंधा चूर्ण और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां

एक साथ खाएं अश्वगंधा चूर्ण और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक साथ खाएं अश्वगंधा चूर्ण और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

अश्वगंधा चूर्ण का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अश्वगंधा चूर्ण औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अश्वगंधा चूर्ण का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अश्वगंधा चूर्ण का शहद के साथ सेवन किया है। अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अश्वगंधा चूर्ण और शहद का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं अश्वगंधा चूर्ण और शहद एक साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

एक साथ खाएं अश्वगंधा चूर्ण और शहद, दूर होंगी कई बीमारियां- Health Benefits Of Eating Ashwagandha Powder And Honey In Hindi

अश्वगंधा चूर्ण में औषधीय गुण- अश्वगंधा चूर्ण एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।

शहद में औषधीय गुण- शहद में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम के साथ-साथ एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है।

अश्वगंधा और शहद के फायदे

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिराइड्स को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

सूजन को करे कम

अगर आप सूजन (Inflammation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अश्वगंधा चूर्ण का शहद के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव (Stress) कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

गले के खराश में फायदेमंद

अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अश्वगंधा चूर्ण और शहद का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला गुण गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now