उबले हुए मूंग खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

उबले हुए मूंग खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
उबले हुए मूंग खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंग दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मूंग दाल का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी उबले हुए मूंग दाल का सेवन किया है। उबले हुए मूंग दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। उबले मूंग दाल खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूंग दाल प्रोटीन, कैल्शियम आयरन, विटामिन सी और डाइट्री फाइबर के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं उबले हुए मूंग खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

उबले हुए मूंग खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Health Benefits Of Eating Boiled Moong In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उबले हुए मूंग का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

वजन को करे कम

उबले हुए मूंग में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो वजन नियंत्रण में मददगार होता है। उबले मूंग का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम (Weight loss) करने में मदद मिलती है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप नियमित रूप से उबले हुए मूंग का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप उबले मूंग का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

हार्ट को रखे हेल्दी

उबले हुए मूंग का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि उबले मूंग में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप उबले मूंग का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now