उबले आलू खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

उबले आलू खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
उबले आलू खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलू एक ऐसी सब्जी है, जो किसी भी सब्जी के साथ मिलकर उसका स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आलू का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि आलू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वैसे तो आलू का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे भुनकर, पकाकर, फ्राई करकर आदि, लेकिन अगर आप उबले आलू का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। उबले आलू का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। साथ ही उबले आलू के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि आलू में पोटैशियम, फॉस्फोरस, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, साथ ही इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं उबले आलू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

उबले आलू खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Eating Boiled Potatoes In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

उबले आलू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि उबले आलू कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन गठिया की बीमारी में भी फायदेमंद होता है।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप अपना वजन बढ़ाना (Weight gain) चाहते हैं, तो आपको उबले आलू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि उबले आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो वजन को बढ़ाने में मददगार होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर उबले आलू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि उबले आलू फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

उबले आलू का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि उबले आलू विटामिन बी6 से भरपूर होते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

उबले आलू का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि उबले आलू विटामिन सी से भरपूर होते हैं। जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

उबले आलू में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप उबले आलू का सेवन करते हैं, तो हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम होता है। जिससे दिल (Heart) संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

मसल्स बढ़ाने में मददगार

अगर आप जिम जाते हैं, तो आपको उबले आलू का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में अवशोषित होकर मसल्स को वर्कआउट करने की ताकत देते हैं। इसके लिए आपको वर्कआउट के पहले उबले आलू का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो वर्कआउट के बाद भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now