शरीफा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

शरीफा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीफा खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीफा एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शरीफा को सीताफल और कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। शरीफा का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही इसका सेवन त्वचा को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शरीफा प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं शरीफा खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

शरीफा खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Eating Custard Apple In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको शरीफा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको शरीफा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको शरीफा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप शरीफा का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप शरीफा का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप शरीफा का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शरीफा विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप शरीफा का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शरीफा में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now