सूखा नारियल और गुड़ खाने के 6 फायदे

सूखा नारियल और गुड़ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूखा नारियल और गुड़ खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूखे नारियल और गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। वैसे तो अधिकतर लोग सूखे नारियल और गुड़ का सेवन अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सूखे नारियल और गुड़ का एक साथ सेवन किया है। इस मिश्रण का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। सूखे नारियल और गुड़ का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर रहती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं सूखा नारियल और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सूखा नारियल और गुड़ खाने के 6 फायदे-Health Benefits Of Eating Dry Coconut And Jaggery In Hindi

सूखे नारियल में पोषक तत्व- सूखे नारियल में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, सेलिनियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

गुड़ में पोषक तत्व- गुड़ कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी और फॉस्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होता है।

सूखे नारियल और गुड़ के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप सूखे नारियल और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन को बनाए बेहतर

अगर आप सूखे नारियल का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप सूखे नारियल का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप सूखे नारियल का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन्स त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप सूखे नारियल का गुड़ के साथ सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ (Healthy Eyes) रखने में मदद करते हैं।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं सूखे नारियल और गुड़ का सेवन करती हैं, तो इसमें पाया जाने वाला तत्व दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now