कुलथी की दाल खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे

कुलथी की दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
कुलथी की दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कुलथी एक प्रकार की दाल है, जिसे अंग्रेजी में हार्स ग्राम के नाम से जाना जाता है। कुलथी की दाल का रंग गहरा भूरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुलथी की दाल का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि कुलथी की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। कुलथी की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कुलथी की दाल में भरपूर मात्रा में फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कुलथी की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कुलथी की दाल खाने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Health Benefits Of Eating Kulthi Dal In Hindi

किडनी स्टोन में फायदेमंद

अगर किसी को किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या है, तो उसे कुलथी की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कुलथी की दाल में मौजूद तत्व स्टोन को गलाने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कुलथी की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कुलथी की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए कुलथी की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कुलथी की दाल फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर कुलथी की दाल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कुलथी की दाल में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कुलथी की दाल का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी लाभकारी होता है। क्योंकि कुलथी की दाल में फ्लेवोनॉयड पाया जाता है, जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार भी आता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए कुलथी की दाल का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि डायबिटीज के मरीज अगर कुलथी की दाल का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में कुलथी की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो ठंड में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से सर्दी-खांसी की समस्या में भी फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now