नाश्ते में ओट्स खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ

नाश्ते में ओट्स खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाश्ते में ओट्स खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

ओट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स पोषक तत्वों का भंडार होता है। नाश्ते में ओट्स खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। साथ ही ओट्स का सेवन करने से वजन कम होता है और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि ओट्स में फाइबर, विटामिन ई, फैटी एसिड्स, जिंक, मैग्नीज, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही ओट्स एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं नाश्ते में ओट्स खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

नाश्ते में ओट्स खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Oats For Breakfast In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

ओट्स विटामिन ई, आयरन, जिंक जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नाश्ते में ओट्स का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए ओट्स का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

नाश्ते में ओट्स का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

नाश्ते में ओट्स का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में कारगर होता है।

एनर्जी लाए ओट्स

अगर आप रोजाना नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। क्योंकि ओट्स कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी, हेल्दी फैट्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा (Energy) प्रदान करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

नाश्ते में ओट्स का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स प्रोटीन, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now