खट्टी दही खाने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ

खट्टी दही खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खट्टी दही खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सादी दही के साथ-साथ खट्टी दही का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खट्टी दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खट्टी दही प्रोबायोटिक्स का एक प्राकृतिक स्रोत है। खट्टी दही का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से कई अन्य बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि दही कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होती है। जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं खट्टी दही खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

खट्टी दही खाने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Sour Curd In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको खट्टी दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि खट्टी दही का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खट्टी दही का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खट्टी दही में पाया जाने वाला विटामिन डी और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खट्टी दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दही में पाया जाने वाला प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप खट्टी दही का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खट्टी दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स लैक्टोज पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खट्टी दही का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खट्टी दही में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आंत के लिए फायदेमंद

अगर आप खट्टी दही का सेवन करते हैं, तो यह आंतों के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि दही का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now