अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ

अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन का अंकुरित कर के सेवन किया है। अंकुरित लहसुन का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अंकुरित लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि अंकुरित लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित लहसुन खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

youtube-cover

अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये 6 स्वास्थ्य लाभ-Health Benefits Of Eating Sprouted Garlic In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अंकुरित लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंकुरित लहसुन में पाया जाने वाला गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी एजिंग गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसका सेवन त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल

अगर आप ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको अंकुरित लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंकुरित लहसुन में पाया जाने वाला गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कैंसर के खतर को करे कम

अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now