अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर सलाद तक के रूप में किया जाता है, साथ ही प्याज का सेवन सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित प्याज का सेवन किया है। जी हां अंकुरित प्याज का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। प्याज को अंकुरित कर के खाने से इसके गुण बढ़ जाते हैं। अंकुरित प्याज का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि अंकुरित प्याज में विटामिन बी 8, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अंकुरित प्याज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे-Health Benefits Of Eating Sprouted Onions In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर आप आसानी से बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप अंकुरित प्याज का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए अंकुरित प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। जी हां अंकुरित प्याज का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अंकुरित प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित प्याज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

अंकुरित प्याज का सेवन हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अंकुरित प्याज में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है और हड्डियों और दांतों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

सूजन कम करने में सहायक

शरीर में सूजन की समस्या कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। ऐसे में अगर आप अंकुरित प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now