जावित्री के सेवन से दूर होती हैं ये 9 बीमारियां

जावित्री के सेवन से दूर होती हैं ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
जावित्री के सेवन से दूर होती हैं ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

जावित्री एक ऐसा मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। कुछ लोग इसे जायफल की जुड़वां बहन भी कहते हैं। जायफल की तरह ही जावित्री के फायदे भी अनेक हैं, जावित्री का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव भी होता है। क्योंकि जावित्री मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं जावित्री के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जावित्री के सेवन से दूर होती हैं ये 9 बीमारियां-Health Benefits Of Mace In Hindi

मोटापा को करे कंट्रोल

अगर आप बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं और मोटापा कम करना चाहते हैं, तो आपको जावित्री का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें एंटी ओबेसिटी गुण मौजूद होता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) के मरीजों के लिए जावित्री का सेवन फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि जावित्री में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

भूख बढ़ाने में सहायक

अगर आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको जावित्री का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व भूख को बढ़ाने में मददगार होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जावित्री में एंटी डायबिटिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जावित्री का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको जावित्री का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

किडनी के लिए फायदेमंद

जावित्री का सेवन किडनी (Kidney) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जावित्री का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है और किडनी से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

जावित्री का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जावित्री में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जावित्री का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now