गर्मियों में अगर आते हैं चक्कर तो अपनाएं ये 3 तरीके

गर्मियों में अगर आते हैं चक्कर तो अपनाएं ये तरीके (sportskeeda Hindi)
गर्मियों में अगर आते हैं चक्कर तो अपनाएं ये तरीके (sportskeeda Hindi)

गर्मी के मौसम में व्यक्ति को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। वहीं, कई लोगों को धूप में रहने की वजह से चक्कर आता है। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब पानी और पोषक तत्वों की कमी होती है। कई बार बीपी लो हो जाता है, इस वजह से भी चक्कर आने लगते हैं। अगर आपको भी गर्मी की वजह से चक्कर (Dizziness) आते हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से समस्या में छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो घरेलू उपाय कौन से हैं।

youtube-cover

गर्मियों में अगर आते हैं चक्कर तो अपनाएं ये 3 तरीके : 3 Home Remedies For Dizziness In Hindi

फलों का जूस पिएं -

गर्मियों के मौसम में अक्सर पसीने निकलने की वजह से शरीर में बहुत सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिसकी वजह से चक्कर आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप फलों का जूस पिएं। फलों में कई विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

खूब पानी पिएं -

गर्मी के मौसम में तापमान इतना ज्यादा होता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। वहीं, शरीर में पानी की कमी होने के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

सूखा धनिया -

अगर किसी को चक्कर आने की समस्या से छुटकारा पाना है तो इसके लिए सूखा धनिया भी काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए रात में एक गिलास पानी में सूखा धनिया आंवला के साथ भिगोकर रख दें. सुबह उठकर इसे छानकर पी लें. इससे चक्कर आने की समस्या दूर होती है और पेट भी ठीक से साफ होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now