पेट की गर्मी को तुरंत करना है शांत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

पेट की गर्मी को तुरंत करना है शांत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट की गर्मी को तुरंत करना है शांत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में पेट से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती है। जिसका सबसे बड़ा कारण है पेट की गर्मी, पेट में गर्मी की शिकायत होने पर खट्टी डकार, पेट में दर्द, भूख न लगना जैसी समस्याएं हो सकती है। बता दें कि पेट में गर्मी होने की कई वजह हो सकती है, जैसे अधिक मात्रा में मिर्च मसाले वाले खाने का सेवन, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, गर्म तासीर वाली चीजों का अधिक सेवन, लंबे समय तक भूखे रहना आदि, ऐसे में पेट की गर्मी को शांत करने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। जी हां अगर आप ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडक पहुंचती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए आप घर पर कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं पेट की गर्मी को शांत करने के घरेलू उपाय क्या है।

youtube-cover

पेट की गर्मी को तुरंत करना है शांत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय-Home Remedies To Get Rid Of Stomach Heat In Hindi

सौंफ है फायदेमंद

पेट की गर्मी को दूर करने के लिए सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

पुदीने का करे सेवन

गर्मी के दिनों में अगर आप पेट की गर्मी से परेशान हैं, तो आपको पुदीने (Mint) का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

पैरों को रखे ठंडे पानी में

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए अगर आप अपने दोनों पैरों को ठंडे पानी में रखते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। पैरों को ठंडे पानी में रखने से आपको तुरंत आराम मिल सकता है। इसके लिए एक बाल्टी में ठंडा पानी लेकर 20 मिनट तक पैरों को डुबोएं रखे।

एलोवेरा जेल लगाएं

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए पेट पर एलोवेरा जेल (Aloe vera Gel) लगाना फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है और पेट की गर्मी को शांत करता है।

बेल का शरबत पिएं

पेट की गर्मी दूर करने के लिए बेल के शरबत (Bel Ka Sharbat) का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल के शरबत की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करने में सहायक होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है।

तरबूज या खरबूज खाएं

पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए तरबूज (Watermelon), खरबूज (Muskmelon) या खीरे (Cucumber) जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इनकी तासीर ठंडी होती है, साथ ही ये सभी फल पानी से भी भरपूर होते हैं, जो पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now