आंखों के आस-पास जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू नुस्खे

आंखों के आस-पास जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू नुस्खे (sportskeeda Hindi)
आंखों के आस-पास जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू नुस्खे (sportskeeda Hindi)

कुछ लोगों के आंखों (Eyes) के आसपास आपने देखआ होगा कि त्वचा पर अजीब सी पपड़ी जैसी पर्त जमा हो जाती है। उभरी हुई ये पीली पपड़ीदार त्वचा चेहरे की खूबसूरती को खराब करती है। आमतौर पर ऐसा शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने के कारण होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे- हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर आदि। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के अलावा अगर आप त्वचा पर नजर आ रहे इन धब्बों को मिटाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ स्किन ट्रीटमेंट्स या घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं आंखों के आस-पास जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू नुस्खे।

youtube-cover

आंखों के आस-पास जमे कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू नुस्खे : Home Remedies To Remove Cholesterol Deposits Around Eyes In Hindi

लहसुन से हटाएं -

आंखों के पास जमा पपड़ी को हटाने के लिए लहसुन एक आसान और प्रभावी उपाय है। इसके लिए एक लहसुन की कली लीजिए और इसे छीलकर बीच से काट लीजिए। अब इसे अपने आंखों के आसपास जहां भी त्वचा पर दाग या दाने दिख रहे हैं, वहां थोड़ी देर रगड़िये।

केले का छिलका -

केले के छिलके से आप आंखों पर जमा कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और रात में सोने से पहले गीले वाले हिस्से को धब्बों वाली जगह पर लगाएं।

प्याज का रस लगाएं -

प्याज का रस लगाने से भी आंखों के आस-पास जमा कोलेस्ट्रॉल को हटाया जा सकता है। इसके लिए एक छोटे साइज का प्याज काटें और इसे पीस लें। अब किसी सूती कपड़े में या छन्नी की मदद से इस प्याज का रस निचोड़ लें। इस रस में थोड़ा सा नमक मिलाएं और रात भर के लिए इसे छोड़ दें। सुबह उठने के बाद इस रस को अपनी आंखों के आसपास जमा दाग-धब्बों पर लगाएं। जल्द ही आपकी त्वचा स्मूथ होने लगेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now