आंतों को हेल्दी रखना है तो अपनाएं ये 3 आदतें, पेट को भी मिलेगा जबरदस्त फायदा

आंतों को हेल्दी रखने के जबरदस्त फायदा (sportskeeda Hindi)
आंतों को हेल्दी रखने के जबरदस्त फायदा (sportskeeda Hindi)

शरीर में आंत का काम खाने से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है। बाकी खराब पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने का काम भी आंत (Intestines) करती हैं। लेकिन आपकी आंत सही तरीके से काम करें इसके लिए जरूरी है कि आप आंत के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी आंत और बड़ी आंत दोनों ही हमारी पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अगर आंत में कोई समस्या पैदा होती है तो इससे हमारा पाचन तंत्र सबसे पहले प्रभावित होता है। एक स्वस्थ आंत, आपको स्वस्थ पाचन तंत्र और आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया और प्रतिरक्षा कोशिकाओं को बढ़ाने का काम करती है। जानते हैं आंतों को हेल्दी रखने के लिए उपाय।

youtube-cover

आंतों को हेल्दी रखना है तो अपनाएं ये 3 आदतें, पेट को भी मिलेगा जबरदस्त फायदा : How Can Intestines Stronger Naturally In Hindi

खाने में प्रोटीन जरूरी शामिल करें -

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए खाने में प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन बेहतर स्वास्थ्य (सेहत) के लिए जरूरी है। एक दिन में खाने की दो मील में प्रोटीन जैसे पनीर, दालें, साबुत अनाज या अंडा जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप डाइट में फल-सब्जियों को भी शामिल करें।

अपनी दिनचर्या का पालन करें -

अगर व्यक्ति की दिनचर्या सही रहती है तो आधी बामारियां ऐसे ही दूर भाग जाती है। आंतों का ख्याल रखने के लिए सही दिनचर्या को फॉलो करें। इसके आपकी आंतों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। बाहर के खाने, ज्यादा मीठा खाने या फिर फ्राइड फूड्स से बचें।

आंतों को स्वस्थ रखने वाला खाना खाएं -

खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now