पंजाब की Katrina कही जाने वाली शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन?

पंजाब की Katrina कही जाने वाली शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन?
पंजाब की Katrina कही जाने वाली शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन?

बिग बॉस (Bigg boss) से फेम पाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी फिटनेस को लेकर लोगों के बीच बहुत ज्यादा चर्चा में रहती हैं। शहनाज जब बिग बॉस में आईं थी, तब उनका वजन काफी ज्यादा था। लेकिन बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज ने अपने वजन (Weight) पर काम किया और स्लिम ट्रिम होकर दुनिया के सामने आईं। शहनाज ने काफी कम समय में अपने वजन को कम किया था। जिसे आज भी उन्होंने बहुत अच्छे से मेंटेन करके रखा है। शहनाज गिल हमेशा से ही खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बोलती आई हैं। लोग भी ये जानना चाहते होंगे कि आखिर किस तरह शहनाज खुद को इतना फिट रख पाती हैं और किस तरह से उन्होंने अपना वजन कम किया। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि शहनाज ने किस तरह से अपना वजन घटाया।

पंजाब की Katrina कही जाने वाली शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन? How did Shehnaz Gill, known as Katrina of Punjab, lose weight? in hindi

शहनाज गिल ने मात्र 6 महिने में ही अपना 12 किलो वजन कम किया था। उनका कहना है कि जिस दौरान लॉकडाउन (Lockdown) लगा था, उस वक्त उनके पास करने के लिए कुछ नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने वजन को कम करने पर ध्यान लगाया।

शहनाज ने बिना किसी एक्सरसाइज के ही अपना वजन कम किया। उनका कहना है कि जरूरी नहीं है, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज (Exercise) ही की जाए। बिना कसरत के भी वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।

शहनाज ने वजन कम करने के लिए अपने खाने पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया। जहां उन्हें 2 रोटी की भूख रहती है, वहां उन्होंने मन मारके एक रोटी खाना शुरू किया। दाल में वे मूंग की दाल खाती थी। नॉन वेज उन्होंने पूरी तरह से खाना बंद किया। उन्होंने खाने का पोर्शन आधा कर दिया था। शुरुआत में उन्हें परेशानी जरूरी हुई। लेकिन कुछ ही समय में उन्हें इसकी आदत पड़ गई। इतना ही नहीं, उन्होंने आइसक्रीम और चॉकलेट को भी पूरी तरह से खाना बंद कर दिया।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now