एड़ियों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये व्यायाम

एड़ियों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये व्यायाम
एड़ियों के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये व्यायाम

एड़ियों का दर्द आजकल बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। दर्द के चलते सही से चलना भी मुश्किल होने लगता है। ये दर्द कई कारणों से हो सकता है। जैसे महिलाओं का हील्स पहनना, गलत चप्पल का पहनना या कभी किसी कारण से एड़ी पर चोट लगना। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन कुछ व्यायाम से आप इस दर्द को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आगे के लेख को जरूर पढ़ें।

एड़ियों के दर्द के लिए करें ये व्यायाम Do these exercises for ankle pain-

पिंडली को स्ट्रेच करें इससे एड़ी के दर्द में बहुत अधिक आराम मिलता है।

अपनी एड़ियों पर दबाव बनाते हुए गोल गोल घुमाएं। इससे मांसपेशियां खिचेंगी जिससे एड़ी में आराम मिलेगा।

खड़े होकर पैरों की उंगलियों के बल अपनी एड़ियों को खींचे इससे खिंचाव उत्पन्न होगा जिससे दर्द में आराम मिलेगा।

व्यायाम के साथ ही साथ आप कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं, जिससे दर्द में बहुत आराम मिलेगा। इन नुस्खों को जानने के लिए आप आगे का लेख पढ़ें।

गर्म पानी में पैर डालने से एड़ी की समस्या में बहुत आराम मिलता है। इसके लिए आप गर्म पानी को एक बाल्टी में डालें, इसके बाद उसमें नमक डालकर घोलें और फिर कम से कम 15 मिनट के लिए गर्म पानी में पैरों को रखें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्द दर्द में आराम मिलेगा।

एड़ी के दर्द के लिए आप बहुत तरह की सिकाई कर सकते हैं जैसे- एक सूती कपड़े में प्याज को छीलकर छोटी पोटली बनालें। अब तवे को गर्म करें और उसमें एक चम्मच सरसों का तेल, एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर पोटली को तवे पर रखें और गर्म करें। हल्का गर्म होने पर एड़ी की सिकाई करना चालू करें। ये किसी भी तरह के दर्द के लिए बहुत ही अच्छा नुस्खा माना जाता है।

अगर आप रोजाना जूता पहन रहे हैं, तो उसमें मार्केट में मिलने वाला सिलिकॉन पैड डालें और पहने इससे आपको काफी ज्यादा आराम महसूस होगा।

अगर आपकी ये समस्या बढ़ती जा रही है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now