क्या मल्टीग्रेन आटा होता है सेहत के लिए लाभदायक? जानें

क्या मल्टीग्रेन आटा होता है सेहत के लिए लाभदायक? जानें
क्या मल्टीग्रेन आटा होता है सेहत के लिए लाभदायक? जानें

आजकल स्वास्थ्य के लिए लोग तरह तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा आजकल जो चीज छाई हुई है, वो है मल्टीग्रेन आटा। लोगों ने गेहूं का आटा छोड़ मल्टीग्रेन आटे का सेवन करना शुरू कर दिया है। सभी लोग स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए इसका सेवन करने लगे हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है पुराने ज़माने में लोग मल्टीग्रेन आटे का सेवन नहीं किया करते थे। बल्कि एक बार में एक ही आटे से बनी रोटी का सेवन करते थे। मल्टीग्रेन आटे के बारे में जितना लोग सोचते हैं कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए उसके अलग ही नुकसान देखने को मिल रहे हैं। आइए आगे लेख में जानते हैं कि किस तरह से मल्टीग्रेन आटा आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

मल्टीग्रेन आटा खाने के नुकसान Disadvantages of eating multigrain flour

मल्टीग्रेन आटा में सभी प्रकार का आटा मिला हुआ होता है। जो सभी को सूट करे ये जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को किसी किसी आटे से एलर्जी हो सकती है, ऐसे में अगर आप मल्टीग्रेन आटे का सेवन करते हैं, तो ये नुकसानदायक हो सकता है।

कुछ आटे ऐसे होते हैं, जिनका सेवन मौसम के हिसाब से किया जाता है। ऐसे में अगर आप मल्टीग्रेन आटे का सेवन करते हैं, तो इससे समस्या हो सकती है। जैसे कि बाजरा, मक्का के आटा का सेवन सर्दियों में किया जाना चाहिए, क्योंकि उसकी तासीर गर्म होती है। लेकिन मल्टीग्रेन में सभी टाइप के आटे मिले हुए रहते हैं, तो ऐसे में अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इसके नुकसान आपको झेलने पड़ सकते हैं।

मल्टीग्रेन आटा का सेवन करने से पेट में गैस और अपच की समस्या भी हो सकती है। क्योंकि जैसा कि आप जानते ही हैं, इसमें सभी प्रकार के आटे मिले हुए रहते हैं। ऐसे में ये पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now