सरसों का साग खाने के फायदे

सरसों का साग खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
सरसों का साग खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्दियों का मौसम आते ही लोग तरह- तरह की हरी सब्जियों का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा लोग सरसों का साग (sarson ka saag) खाना पसंद करते हैं। सरसों का साग (sarson ka saag Ke Fayde) टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते सरसों का साग खाने के फायदों के बारे में।

youtube-cover

सरसों का साग खाने के फायदे : Sarson Ka Saag Khane Ke 6 Fayde In Hindi

पोषक तत्वों से भरपूर -

सरसों का साग बनाने के लिए इसमें कई तरह की हरी सब्जियों को मिलाया जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन बी 6, विटामिन सी और कई और अधिक पोषक तत्वों पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन हर किसी को करना चाहिए।

फाइबर का अच्छा सोर्स होता है -

सरसों के साग (Sarson Ka Saag) में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। जिस वजह से इसके सेवन से लोगों को कब्ज की शिकायत नहीं रहती। इसके साथ ही इसे खाने से ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है।

वजन कम करने के लिए -

सरसों के साग में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस वजह से इसका सेवन मेटाबॉलिज्‍म को नियमित करने में मदद करता है और इस तरह शरीर का वजन सही रहता है।

कैंसर से बचाव करता है -

सरसों के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ ही तनाव से बचने में मदद मिलती हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से ही कैंसर से भी बचाव करता है। इसलिए हफ्ते में दो दिन इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा -

सरसों के साग में मौजूद विटामिन के, ब्लड संबंधी की परेशानियों को दूर करता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन के होता है, जो हड्डियों की कमजोरी और मासिक धर्म के समय पेट में ऐंठन को दूर करने में मदद करता है।

मेटाबॉलिज्म -

सरसों के साग में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की मेटाबॉलिक क्रियाओं को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर रखा जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now