अरंडी के तेल के जादुई फायदे, घुटनों के दर्द से लेकर कई समस्याओं में है फायदेमंद 

Magical benefits of castor oil, it is beneficial in many problems ranging from knee pain in hindi
Magical benefits of castor oil, it is beneficial in many problems ranging from knee pain in hindi

अरंडी के तेल का सेहत के लिए बहुत फायदे होते है। इसका सेवन करने से लेकर इसको लगाने तक बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। आर्युवेद में भी इस तेल के बहुत से लाभ दिए गए हैं। अरंडी का तेल (Castor Oil) काफी चिकनाई वाला होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में भी किया जाता है। इस तेल का उपयोग आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही नहीं घुटनों के दर्द से लेकर कई और समस्याओं के लिए भी इसके उपयोग देखे जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, अरंडी का तेल सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है।

अरंडी के तेल के जादुई फायदे, घुटनों के दर्द से लेकर कई समस्याओं में है फायदेमंद Magical benefits of castor oil, it is beneficial in many problems ranging from knee pain in hindi

घुटने के दर्द में लाभदायक (Beneficial in knee pain) - अरंडी का तेल घुटनों के दर्द में बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना इसके तेल से मालिश करेंगे, तो आप इस घुटनों के दर्द से बहुत हद तक राहत पा सकते हैं। साथ ही घुटनों की सूजन को कम करने का भी काम करता है।

बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for hair) - अरंडी के तेल में ओमेगा 6 और 9 एसिड पाया जाता है। अगर आप बालों में नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं, तो ये बाल झड़ने की समस्या को कम करने के साथ ही साथ, बालों में शाइन भी लाता है, बालों की मजबूती के लिए भी अरंडी का तेल बहुत उपयोगी होता है।

पेट के लिए लाभकारी (Good for stomach) - पेट के लिए अरंडी के तेल के बहुत से फायदे देखे जा सकते हैं। अगर आपको कब्ज की गंभीर समस्या भी क्यों न हो, इस तेल के सेवन से कब्ज की समस्या दूर की जा सकती है।

पाइल्स में लाभकारी (Beneficial in piles) - पाइल्स की समस्या में भी अरंडी का तेल बेहद ही फायदेमंद होता है। पाइल्स की परेशानी कब्ज के कारण होती है। अगर किसी को ये दोनों समस्याएं हो गई हैं, तो इसके लिए आप रोजाना रात में एक चम्मच अरंडी के तेल का सेवन करें, बहुत अधिक आराम मिलेगा।

अच्छी नींद के लिए उपयोगी (For good sleep) - अरंडी का तेल इतना लाभकारी होता है कि अगर आपको नींद न आने की समस्या हो रही है, तो आप आंखों के ऊपर तेल से मालिश करें। इससे आंखों को आराम मिलेगा और बहुत अच्छी नींद आएगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now