दूध वाली चाय है बेहद खतरनाक, नुकसान जानकार कर आप भी कर देंगे बंद 

दूध वाली चाय है बेहद खतरनाक, नुकसान जानकार कर आप भी कर देंगे बंद
दूध वाली चाय है बेहद खतरनाक, नुकसान जानकार कर आप भी कर देंगे बंद

सुबह उठते ही सबसे पहले जिस चीज को पीने की तलब होती है, वो है चाय। भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह चाय से ही होती है। चाय के बिना लोगों का दिन शुरू नहीं हो पाता। चाय भले ही सुबह आपको फ्रेशनेस का अहसास दिलाती होगी। लेकिन सेहत के लिए ये कितनी अच्छी या कितनी नुकसानदायक होती है, इसके बारे में आपने कभी सोचा है? दरअसल दूध वाली चाय का सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसान देखने को मिलते हैं और वो क्या है आगे हम आपको लेख में बताएंगे।

दूध वाली चाय है बेहद खतरनाक, नुकसान जानकार कर आप भी कर देंगे बंद Milk tea is very dangerous, you will also stop knowing the harm in hindi

कब्ज की समस्या (Constipation problem) - दूध वाली चाय पीने से कब्ज की समस्या होने लगती है। क्योंकि इसके बहुत अधिक सेवन से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। जिससे कब्ज की परेशानी होने लगती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही कब्ज की परेशानी होती है, उन्हें इसका भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

नींद न आना (Insomnia) - चाय के ज्यादा सेवन से नींद न आने की समस्या भी होने लगती। चाय में मौजूद कैफीन इस परेशानी का कारण बनता है। इसलिए अक्सर लोग नींद भगाने के लिए चाय का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये समस्या हमेशा के लिए बनी रहेगी।

ब्लड प्रेशर बढ़ता है (Blood pressure rises) - बहुत अधिक चाय पीने वाले लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी शुरू होने लगती है। इसलिए अगर आपको पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप भूलकर भी चाय का ज्यादा सेवन न करें। दिन में एक कप चाय पी सकते हैं।

डिहाइड्रेशन का खतरा (Risk of dehydration) - दूध वाली चाय के सबसे खतरनाक दुष्प्रभावों में से एक यह है डिहाइड्रेशन। यह मुख्य रूप से कैफीन के कारण होता है। इसलिए खाली पेट दूध वाली चाय न पिएं, खासतौर पर जब चीनी भी मिलाई गई हो।

गैस की समस्या (Gas problem) - दूध वाली चाय के सेवन से गैस की समस्या होने लगती है। अक्सर आपने देखा होगा कि चाय पीने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है और वो इसलिए क्योंकि चाय पीने से गैस बनती है जो कई बार अपच का कारण भी बनता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now