पुदीने की चाय पीने के फायदे

पुदीने की चाय पीने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
पुदीने की चाय पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

पुदीने का सेवन अक्सर लोग चटनी बनाने में करते हैं। पुदीने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक एंटी-ऑक्‍सीडेंट, एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पुदीने की चाय (Mint Tea) का सेवन किया है। ये चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से सिरदर्द, डाइजेस्टिव सिस्‍टम सुधारने और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आपको बता दें, पुदीने की चाय पूरी तरह से प्राकृतिक और कैफीन मुक्‍त होती है, जिसका सेवन किसी भी उम्र के व्‍यक्ति या बच्‍चे कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पुदीने की चाय के फायदे।

youtube-cover

पुदीने की चाय पीने के फायदे : Mint Tea 6 Benefits In Hindi

तनाव दूर करने के लिए -

अगर आप रोजाना पुदीने की चाय का सेवन करते हैं तो इससे सिरदर्द और माइग्रेन के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मेंथॉल होता है, जो मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही इस चाय में मौजूद सुगंध तनाव को भी कम कर सकती है।

डाइजेस्टिव सिस्‍टम सुधारने के लिए -

पुदीने का सेवन पाचन संबंधी समस्‍याएं जैसे गैस, जलन, सूजन और अपच को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। पुदीने में एक बायोएक्टिव कंपोनेंट होता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देता है। ये पेट की ऐंठन और दर्द से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। अगर किसी व्यक्ति का डाइजेशन सही नही रहता तो उसे पुदीने का सेवन जरूर करना चाहिए।

एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए -

पुदीने में एंटी-ऑ‍क्‍सीडेंट और फेनॉल होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्‍स से बचा सकते हैं। पुदीने की चाय व्यक्ति के शरीर में एनर्जी लेवल में सुधार कर सकती है। अगर आप दिनभर की थकान को दूर करना चाहते हैं तो शाम के समय इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

सांसों की दुर्गंध दूर करने के लिए -

अगर किसी के मुंह से दुर्गंध आ रही है तो ऐसे में आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। दरअसर, पुदीने में एंटी-बैक्‍टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुंह में प्‍लाक पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को मारती हैं। इसके सेवन से सांसों की दुर्गंध को भी कम किया जा सकता है। पुदीने का प्रयोग कई प्रकार के टूथपेस्‍ट और माउथवॉश के स्‍वाद को बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में भी किया जाता है।

नींद में सुधार लाने के लिए -

बता दें, पुदीने की चाय कैफीनमुक्‍त होती है, जिसका सेवन आप सोने से पहले कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। जिन लोगों को नींद न आने की बीमारी है उन्‍हें इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

पीरियड्स के दर्द में रा‍हत पाने के लिए -

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है। ऐसे में आफ पुदीने की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-स्‍पास्‍मोडिक इफेक्‍ट होता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन को कम कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now