खांसी जुकाम में मुलेठी के फायदे

खांसी जुकाम में मुलेठी के फायदे (sportskeeda Hindi)
खांसी जुकाम में मुलेठी के फायदे (sportskeeda Hindi)

मुलेठी (Mulethi) का उपयोग आमतौर पर पान में किया जाता है। लेकिन अगर किसी को खांसी की समस्या हो रही है तो उसमें भी मुलेठी वरदान साबित होती है। मुलेठी में औषधि गुण पाए जाते हैं जो गले की समस्या, खांसी जैसी परेशानी में बहुत लाभ पहुंचाती है। इसमें कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, ऐंटीऑक्सिडेंट, ऐंटीबायॉटिक गुण होते हैं। जो शरीर को बहुत फायदा करते हैं। मुलेठी का पौधा झाड़ी जैसा होता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल पौधे के तने की छाल को सुखा कर किया जाता है। मुलेठी का स्वाद चीनी की तुलना में काफी मीठा होता है। इसमें विटामिन ई और विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इमसें कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं।

youtube-cover

खांसी जुकाम में मुलेठी के फायदे : Mulethi Benefits For Cold And Cough In Hindi

1 . अगर किसी को सूखी खांसी हो रही है तो इससे निजात पाने के लिए मुलेठी रामबाण है। इसके लिए दो से चार काली मिर्च लें और उसमें मुलेठी का छोटा टुकड़ा पीस लें। अब इसका सेवन दिन में दो बार करें खांसी में आराम मिलेगा। अगर आप काली मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो इसकी जगह शहद का उपयोग कर सकते हैं। वहीं मुलेठी को पानी में उबालकर या चूसने से गले की खराश औऱ दर्द से भी छूटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही आप मुलेठी का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। अगर किसी के गले में कफ जमा है तो इसके लिए भी मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2 . मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज खांसी और गले के दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने के साथ ही कई अन्य संक्रमणों से भी बचाती है। इसके साथ ही मुलेठी का सेवन दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए भी जाना जाता है। मुलेठी को आज के समय में कई टूथपेस्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा भी मुलेठी खाने के कई फायदे हैं जैसे आंखों की समस्या होने पर मुलेठी को सौंफ के साथ खाने पर आंखों की जलन और लालपन में आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now