मूंगफली खाने के फायदे

मूंगफली खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
मूंगफली खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्दी का मौसम आते ही लोग मूंगफली (Benefits of eating peanut) का सेवन करना शुरू कर देते हैं। वहीं, अधिकतर लोगों इसे अपना टाइम पास करने के लिए खाते हैं। मूंगफली में कई ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप मूंगफली का रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे आपको कब्ज की समस्या कभी नहीं होगी। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में कारगर है। सर्दियों में मूंगफली (Eating peanut reduces weight) खाने से वजन तो कम होगा ही है, साथ ही गैस और एसिडिटी की समस्या भी आपकी दूर हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे।

youtube-cover

मूंगफली खाने के फायदे : Mungfali Khane Ke 5 Fayde In Hindi

कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहता है - अगर आप रोजाना मूंगफली (Mungfali) का सेवन करते हैं, तो इससे व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल (cholesterol level control) सही रहता है। इसके साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

प्रोटीन से भरपूर होती है - व्यक्ति के शरीर को फिट रहने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

दिल की बीमारी के लिए - मूंगफली (Mungfali) में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं, मूंगफली का सेवन फाइटोस्टेरॉल की अच्छी पूर्ति कर सकता है जिससे दिल केे रोगों में कमी आ सकती है। मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्लांट प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर आर्जिनिन और कई बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।

शरीर को ऊर्जा मिलती है - अगर आपका शरीर अक्सर थका हुआ रहता है, तो ऐसे में शरीर को ऊर्जा देने के लिए मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें लगभग 50 प्रतिशत हेल्दी फैट होता है, जो किसी भी पारंपरिक खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक कैलोरी दे सकता है।

सूजन कम करने के लिए - मूंगफली फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है और साथ ही व्यक्ति के पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now