नसों के दर्द का घरेलू उपचार

नसों के दर्द का घरेलू उपचार (sportskeeda Hindi)
नसों के दर्द का घरेलू उपचार (sportskeeda Hindi)

आज के समय में नसों में दर्द की समस्या बहुत आम है। बहुत से लोग अक्सर पैर की नसों में दर्द का सामना करते हैं। आमतौर पर नसों में दर्द होने के पीछे ब्लड सर्कुलेशन और फ्लो ठीक न होना और नसों में ब्लॉकेज का कारण होती है। ऐसे में लोगों को गंभीर दर्द होता है। साथ ही लोगों को काफी असहजता और बेचैनी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार भी अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

youtube-cover

नसों के दर्द का घरेलू उपचार : Nerve Pain Remedies In Hindi

पैरों की मालिश करें -

नसों में ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए व्यक्ति को पैरों की तेल से मालिश करनी चाहिए। इसके लिए आप सरसों का तेल, नारियल का तेल या देसी घी का प्रयोग कर सकते हैं। कोशिश करें पैरों की मालिश करने के लिए तेल या घी को पहले थोड़ा गर्म कर लें।

हल्दी का सेवन करें -

हल्दी के औषधीय गुण सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। यह सूजन को दूर करने में बहुत लाभकारी है, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आप भोजन में मसाले के तौर पर हल्दी को सब्जियों में डाल सकते हैं या रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं।

सेब का सिरका -

नसों में दर्द को कम करने के लिए आप सेब का सिरके का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को पी लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now