पहाड़ों में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी है सेहत के लिए फायदेमंद

पहाड़ों में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी है सेहत के लिए फायदेमंद
पहाड़ों में पाई जाने वाली बिच्छू बूटी है सेहत के लिए फायदेमंद

बिच्छू बूटी पहाड़ पर मिलने वाला एक अनोखा पौधा जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। बिच्छू बूटी कुंगसी घास के नाम से भी जाना जाता है। ये बूटी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। ये एक तरह का औषधीय पौधा है, जिसमें आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए इसके बहुत से फायदे देखे गए हैं। आज आपको इस लेख में हम बिच्छू बूटी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

पहाड़ों में पाई जाने वाली बिच्छू 90बूटी है सेहत के लिए फायदेमंद Nettle found in mountains is beneficial for health in hindi

बिच्छू बूटी सिर्फ एक बूटी नहीं बल्कि लोग इसकी सब्जी बनाकर भी खाते हैं। इसको बनाने की विधि थोड़ी मुश्किल जरूर होती है। लेकिन स्वाद में ये काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

इसकी सब्जी बनाकर सेवन करने से एनीमिया (anemia) की शिकायत को दूर करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है।

सर्दियों में इस सब्जी का सेवन करना फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। जो कि शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करती है।

बीपी (Blood Pressure) की समस्या में बिच्छू बूटी की साग फायदेमंद होती है।

हड्डियों की मजबूती (strong bones) के लिए बिच्छू बूटी का सेवन करना लाभदायक होता है।

विटामिन सी से भरपूर बिच्छू बूटी के सेवन से सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है।

बिच्छू बूटी में मांसपेशियों के दर्द (muscle aches) को कम करने का गुण भी होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी (anti inflammatory) गुण शरीर की सूजन को कम करने में मददगार साबित होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now