रागी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें उपयोग करने का तरीका

रागी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें उपयोग करने का तरीका
रागी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें उपयोग करने का तरीका

आजकल रागी/ नाचनी का उपयोग घरों में काफी बढ़ गया है। जहां पहले के समय में रागी, बाजरा, ज्वार के आटे का सेवन किया जाता था और फिर कुछ समय बाद गेहूं ने इसकी जगह लेली थी। उसी तरह अब रागी और बाकी सारे मिलट का उपयोग, लोगों द्वारा दुबारा शुरु कर दिया गया है। गेहूं से ज्यादा रागी सेहत के लिए फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें ग्लूटेन की मात्रा नहीं होती है। जिससे आप बहुत सी बीमारी होने से खुद को बचा सकते हैं। रागी में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी अच्छी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। रागी वजन कम करने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, हार्ट, हड्डियों, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। तो चलिए आगे के लेख में जानते हैं, रागी का आप किस तरह से अपने खाने में उपयोग कर सकते हैं।

रागी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें उपयोग करने का तरीका Ragi is beneficial for health, know how to use it in hindi

रागी की रोटी (Ragi roti) - अगर आप अपने खाने में रागी को शामिल करना चाहते है, तो इसके लिए रागी से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए रागी के आटे को गर्म पानी से गूंथे, इससे आसानी से इसका आटा तैयार हो जाएगा।

रागी का हलवा (Ragi halwa) - रागी का हलवा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ मीठा खाने का मन हो, तो रागी का हलवा एक अच्छा उपाय है। इसके लिए आप रागी में घी डालकर अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें पानी डालें और पकाएं। जब ये पक जाए, तो इसमें शक्कर या गुड़ डालकर मिलाएं। अब इसमें अपने पसंद के ड्राई फ्रूट डालकर सेवन करें।

रागी के अप्पे (Ragi Appe) - सुबह नाश्ते में अगर आपको अप्पे खाना का शौक है, तो रागी के अप्पे एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसको बनाने के लिए 1 कटोरी रागी के आटे में 1/2 कटोरी दही डालें, 1 बारीक कटी प्याज, 1 गाजर बारीक कटा, धनिया पत्ता और स्वादानुसार नमक। इसका गढ़ा बैटर तैयार करके अप्पे के सांचे में डालें और पकाएं। जब पक जाए, तो इसे चटनी के साथ सर्व करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now