गर्मी में किशमिश कैसे खाएं ? जानें फायदे

गर्मी में किशमिश कैसे खाएं ? जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में किशमिश कैसे खाएं ? जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। किशमिश का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है, हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता होता है। क्योंकि किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन ई, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में किशमिश खाने से कतराते हैं। क्योंकि किशमिश की तासीर गर्म होती है। जबकि गर्मियों में भी किशमिश का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में किशमिश कैसे खाना चाहिए और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में किशमिश कैसे खाएं ? जानें फायदे-Right Way And Benefits Of Eating Raisins In Summer In Hindi

गर्मी में किशमिश खाने का सही तरीका

गर्मी के दिनों में किशमिश का सेवन करने के लिए किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख दें, फिर अगली सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन कर लें, आप चाहे तो किशमिश के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। किशमिश को भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है।

किशमिश खाने के फायदे

1- किशमिश आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। किशमिश का सेवन करने से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) का निर्माण होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

2- किशमिश में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने में मदद करता है। किशमिश का सेवन करने से मल त्याग आसानी से होता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।

3- गर्मी के दिनों में किशमिश का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। क्योंकि किशमिश विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होती है, जो आपके इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

4- गर्मी के दिनों में अगर आप अपनी डाइट में किशमिश को शामिल करते हैं, तो इससे हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि किशमिश कैल्शियम से भरपूर होता है।

5- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि किशमिश में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

6- किशमिश का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

7- अगर आप भीगे हुए किशमिश या उसके पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

8- किशमिश एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर फ्री रेडिकल्स से होने वाले नकुसान से बच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now