भीगा मुनक्का खाने के फायदे

भीगा मुनक्का खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
भीगा मुनक्का खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

सेहत के लिहाज से मुनक्का (Munakka) खाना बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से बीमारियों का खतरा कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। मुनक्का शरीर में एनर्जेटिक दवा की तरह काम करता है। मुनक्का खाने से सर्दी-जुकाम, हड्डियों का दर्द, गठिया और कब्ज की परेशानियां दूर होती है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन पानी में भीगाकर करना चाहिए। भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं।

youtube-cover

भीगा मुनक्का खाने के फायदे : Soaked Munakka Benefits In Hindi

गले की परेशानी से निजात -

अगर किसी के गले में खराश, खुश्की या खुजली हो रही है, तो इसके लिए रात में मुनक्के को भीगा कर रखें औऱ सुबह उसका सेवन करें। मुनक्के मेें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इस समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।

दातों के लिए लाभकारी -

मुनक्के में फाइटोकेमिकल पाया जाता है। जो दातों की हर तरह की समस्या को दूर करता है। मुनक्के को रात में भीगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

बुखार में लाभकारी -

अगर किसी को लंबे समय से बुखार हैं तो इसे दूर करने के लिए मुनक्के को पानी में भीगोकर रखें और फिर दूध में उबाल कर इसका सेवन करें। तीन दिन तक ऐसा करें बुखार सही हो जाएगा।

गठिया का इलाज -

मुनक्के का सेवन करने से गठिया की बीमारी में फायदा होता है। मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो गठिया, दिल की बीमारी, किडनी स्टोन जैसी समस्या में लाभ पहुंचाता है।

आंखों के लिए अच्छा है मुनक्का -

भीगे मुनक्का खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। मुनक्के में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल -

हाई बीपी के रोगियों के लिए भीगे मुनक्का का सेवन बहुत लाभकारी है, यह कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर होता है जो हाई बीपी को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now