शरीर में अकड़न क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

शरीर में अकड़न क्यों होती है? (sportskeeda Hindi)
शरीर में अकड़न क्यों होती है? (sportskeeda Hindi)

शरीर में अकड़न की समस्या आमतौर पर व्यायाम, कठिन शारीरिक परिश्रम या वजन उठाने की वजह से होती है। वहीं महिलाओं में पीरियड्स खत्म होने के बाद भी शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है। मोच और खिंचाव मांसपेशियों में अकड़न के सबसे आम कारण हैं। इतना ही नहीं तनाव भी शरीर में अकड़न का कारण बन सकता है। जानते हैं इसके पीछे क्या कारम हैं और इसे कैसे दूर किया जा सकता है।

youtube-cover

शरीर में अकड़न क्यों होती है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय : Stiffness In Body Causes And Prevention Tips In Hindi

एक्सरसाइज -

शरीर में अकड़न का एक आम कारण एक्सरसाइज भी होता है। शरीर में अकड़न तब महसूस हो सकती है, जब आप कोई नई एक्सरसाइज करते हैं। वहीं दिनभर की थकान की वजह से भी शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है।

मोच और तनाव -

शरीर में अकड़न का सबसे आम कारण मोच या तनाव हो सकता है। मोच और तनाव मांसपेशियों और लिगामेंट दोनों को प्रभावित कर सकता है।

इंफेक्शन -

संक्रमण भी शरीर में अकड़न का कारण बन सकता हैं। टेटनस, मेनिनजाइटिस (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का संक्रमण), एचआईवी, लेगोनायर रोग, पोलियो और इन्फ्लूएंजा या फ्लू इंफेक्शन की वजह से शरीर में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है।

शरीर में अकड़न के बचाव के उपाय (Stiffness in body causes In hindi)

1 . शरीर की अकड़न से बचने के लिए शरीर में गर्माहट बनाए रखें।

2 . रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठने से भी शरीर की अकड़न से बचा जा सकता है।

3 . शरीर की अकड़न और दर्द से बचने के लिए मालिश करना भी जरूरी होता है।

4 . रोजाना एक्सरसाइज, व्यायाम और स्ट्रेचिंग जरूर करें।

5 . सुबह उठकर वॉक करें। इससे भी आप शरीर की अकड़न से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now