आंखों में चुभन का इलाज और बचाव का तरीका

आंखों में चुभन का इलाज (sportskeeda Hindi)
आंखों में चुभन का इलाज (sportskeeda Hindi)

आंखें (Eyes) शरीर का अहम हिस्सा होती है, ये एक महत्वपूर्ण ज्ञान इंद्री की तरह कार्य करती है,अगर आंखों में कोई परेशानी हो जाए तो व्यक्ति पूरा समय परेशान रहता है क्योंकि आंखें शरीर का अहम अंग जो है। आंखों से इस खूबसूरत दुनिया को देखना आसान हो जाता है। अक्सर धूल-मिट्टी की वजह से, ज्यादा समय मोबाइल चलाने पर, कंप्यूटर पर काम करने पर आंखों को नुकसान होता है और सूखापन आ जाता है। जिसकी वजह से आंखों में कुछ चुभन होने लगती है। अगर किसी की आंखों सूखने लगती है तो आंखों में चुभन, लाल रहना, खुजली जैसी समस्या होने लगती है इसलिए आंखों का ध्यान रखना जरूरी है। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं। जानते हैं क्या है इसका इलाज।

youtube-cover

आंखों में चुभन का इलाज : Stinging In Eyes Prevention In Hindi

ज्यादा समय तक कंप्यूटर स्क्रीन ना देखें -

अगर हम लगातार लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते हैं तो उसकी वजह आंखों में सूखापन आ जाता है। जिसके बाद आंखों में चुभन होने लगती है। इसलिए लबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन ना देखें और बार -बार आंखों को पानी से साफ करते रहें।

आंखों को धुंए से बचाएं -

आंखों पर धुआं लगने कि वजह से जलन और चुभन की समस्या हो सकती है इसलिए आंखों को धुएं से बचाकर रखना चाहिए।

हीटर से आंखों को बचाएं -

अगर आप हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो उस से आंखों को बचाकर रखें, क्योंकि ये आंखों में सूखेपन को बढ़ाता है।

आंखों में चुभन से कैसे करें बचाव (Stinging in eyes Prevention in Hindi)

1 . अगर आंखों में धूल-मिट्टी चली गई है तो तुरंत आंखों को धोएं।

2 . अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो आंखों पर चश्मा पहनें।

3 . लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कभी न करें।

4 . धूएं से आंखों को बचाकर रखें।

5 . पालतू जानवरों से दूर रहें।

6 . आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट- डॉक्टर की मदद से आंखों की चुभन दूर करने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें और साथ ही आंखों में सूखापन आने से बचाएं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now