कच्चे चावल खाने की आदत पेट के लिए हो सकती है घातक, जानिये अन्य नुकसान 

कच्चे चावल खाने की आदत पेट के लिए हो सकती है घातक, जानिये अन्य नुकसान
कच्चे चावल खाने की आदत पेट के लिए हो सकती है घातक, जानिये अन्य नुकसान

लोगों को रोटी की अपेक्षा चावल खाना ज्यादा पसंद आता है। ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें दोनों समय चावल ही खाना पसंद आता है। चावल का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। जैसे इसकी खिचड़ी, चावल फ्राई, पुलाव शामिल कर सकते हैं। चावल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें नियासिन, विटामिन डी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, थायमिन और राइबोफ्लेविन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। वहीं ब्राउन राइस के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। ब्राउन राइस का सेवन भी आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कच्चे चावल खाने की आदत होती है। जो कि सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कच्चा चावल खाने के क्या नुकसान होते हैं।

कच्चे चावल खाने की आदत पेट के लिए हो सकती है घातक, जानिये अन्य नुकसान The habit of eating raw rice can be fatal for the stomach, know other disadvantages in hindi

पथरी की समस्या (Stone problem) - जिन लोगों को पथरी की समस्या होती है उन्हें कच्चा चावल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा किसी को भी कच्चा चावल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे भी पथरी की समस्या हो सकती है।

पाचन संबंधी परेशानी (Digestion problem) - कच्चे चावलों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन संबंधित समस्याओं का कारण बनते हैं। इसके अंदर लेक्टिन नामक प्रोटीन होता है। यह प्राकृतिक कीटनाशक और एंटीन्यूट्रिएंट्स के रूप में भी काम करता है। कच्चे चावल खाने से पाचन तंत्र संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) - कच्चे चावल खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है। कच्चे चावल में बैसिलस सिरस नामक बैक्टीरिया मौजूद होता हैं। यह बैक्टीरिया फूड प्वाइजनिंग की समस्या को लाता है।

पेट में कीड़ों की समस्या (Worm problem in stomach) - कच्चा चावल खाने से पेट में कीड़े की समस्या हो सकती है। ऐसे में बच्चों की इस आदत को सुधार करना बहुत जरूरी होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now