इन लोगों को नहीं करना चाहिए अमरुद का सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान 

 इन लोगों को नहीं करना चाहिए अमरुद का सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान
इन लोगों को नहीं करना चाहिए अमरुद का सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान

सर्दियों (Winters) के आते ही तरह तरह के फल भी आने लगते हैं। जिसमें से एक सबका पसंदीदा फल अमरूद भी आता है। अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत के लिए इसके कई तरह के फायदे देखने को मिलते हैं। विटामिन सी (Vitamin c), विटामिन ए, विटामिन के, कार्बोहाइड्रेट्स, डायटरी फाइबर, कैलोरी, पोटेशियम,फॉलेट भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। आज हम इस लेख में आपको यही बताने वाले हैं कि किन लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए अमरूद का सेवन, हो सकते हैं कई नुकसान These people should not consume guava, there can be many disadvantages in hindi

अमरूद विटामिन सी और फ्रुक्टोज से भरपूर होता है। इन दोनों में से किसी की भी ज्यादा खुराक से आपको ब्लोटिंग (Bloating) महसूस हो सकती है। पानी में घुलनशील विटामिन होने के कारण हमारे शरीर को बहुत अधिक विटामिन सी को पचाने में मुश्किल होती है, इसलिए ओवरलोडिंग से अक्सर सूजन हो जाती है। वहीं लगभग 40 प्रतिशत लोग फ्रुक्टोज मैलाबॉर्शन नामक स्थिति से पीड़ित हैं। इसमें शरीर को नेचुरल शुगर को पचाने में मुश्किल होता है, जिससे पेट में सूजन हो जाती है। यहां तक कि अमरूद खाने और तुरंत सो जाने से भी सूजन हो सकती है।

जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है उन्हें अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर आप इसे खाना चाहते हैं, तो आप बेहद कम मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं। दरअसल, अमरूद में विटामिन सी और फ्रुक्टोज (Fructose) अच्छी मात्रा में होता है। जिसके कारण इसे आसानी से डाइजेस्ट करने में समस्या होती है। ऐसे में आपको ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है।

यदि आपको अक्सर पेट की परेशानी बनी रहती है। विशेष रूप से डायरिया (Diarrhea) से, तो ऐसे में अमरूद का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि अमरूद में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। यह आपके स्टूल में ब्लैक एड करता है, जिससे डायरिया की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

दांत दर्द (toothache) की परेशानी में अमरूद का सेवन भूलकर भी न करें। क्योंकि अमरूद बहुत ही सख्त होता। जिसके सेवन से दांत का दर्द और भी ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही अमरूद के बीज भी बहुत ज्यादा मात्रा में सख्त होती है इसलिए इसका सेवन दांत दर्द में परेशान कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now