तिल खाने के फायदे

तिल खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
तिल खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

तिल का सेवन सेहत के सिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल की तासीर गर्म होती है, इसलिए लोग सर्दियों के मौसम में इसका सेवन ज्यादा करते हैं। सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू, तिल की पट्टी और गजक खूब पसंद किए जाते हैं। सफेद और भूरे तिल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। तिल में प्रोटीन, कैल्श‍ियम, मैगनीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए कई तरीकों से लाभकारी होते हैं। तो चलिए जानते हैं तिल (sesame seeds) खाने के फायदों के बारे में।

तिल खाने के फायदे : Til Khane Ke Fayde In Hindi

पाचन के लिए लाभकारी -

तिल का सेवन आपके पाचन के लिए फायदेमंद होता है। तिल में फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोजाना तिल का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। तिल का सेवन करने से आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

हड्डियां मजबूत बनती हैं -

तिल का सेवन हड्डियों के लिए काफी लाभकारी होता है। अगर नियमित रूप से तिल का सेवन किया जाए, तो इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, तिल में कैल्शियम और डाइट्री प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियो को कमजोर होने से बचाता है। इसके साथ ही तिल का सेवन करने से हड्डियों में दर्द और अर्थराइटिस की समस्या बचा जा सकता है।

खून की कमी दूर होती है -

अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया की शिकायत है तो उसके लिए तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना तिल का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। तिल में आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में एनीमिया की शिकायत हो, तो उन्हें रोजाना तिल का सेवन करना चाहिए।

दांत और मसूड़ों के लिए फायदेमंद -

तिल का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।रोजाना तिल चबाकर खाने से दांत और मसूड़े मजबूत बनते हैं। दरअसल, तिल में भरपूर मात्रा में फाइबर और कैल्शियम पाया जाता है, जो दांतो को स्वस्थ बनाता है। तिल में मौजूद विटामिन बी से दांतों में कैविटी का खतरा कम होता है। तिल का सेवन करने से दांतों में कीड़े लगने की समस्या से निजात मिल सकता है

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now