आंवला चूर्ण के उपयोग, 9 फायदे

आंवला चूर्ण के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला चूर्ण के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो आप आंवला का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे आंवला का मुरब्बा, आंवला का जूस, आंवला का अचार आदि, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं, आंवला चूर्ण खाने के फायदों के बारे में, आंवला चूर्ण का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवला चूर्ण का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि आंवला चूर्ण में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं आंवला चूर्ण के क्या-क्या उपयोग और फायदे होत हैं।

youtube-cover

आंवला चूर्ण के उपयोग, 9 फायदे-Uses And Benefits Of Amla Powder In Hindi

आंवला चूर्ण के उपयोग

1- आंवला चूर्ण का शहद के साथ सेवन किया जा सकता है।

2- आंवला चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जा सकता है।

आंवला चूर्ण के फायदे

1- आंवला चूर्ण का सेवन करने से वजन (Weight) कम करने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिल सकता है।

2- आंवला चूर्ण विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी (Immunity) को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

3- आंवला चूर्ण में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन (Digestion) क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

4- शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए आंवला चूर्ण का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है, जो लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।

5- आंवला चूर्ण में एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। जो कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

6- आंवला चूर्ण में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

7- आंवला चूर्ण में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

8- आंवला चूर्ण एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने में और हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

9- आंवला चूर्ण का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now