शिलाजीत के 4 उपयोग, 7 फायदे

शिलाजीत के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शिलाजीत के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शिलाजीत एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है। शिलाजीत औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शिलाजीत का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। शिलाजीत का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि शिलाजीत में आयरन, ज़िंक, मैग्नीशियम समेत 85 से अधिक खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं शिलाजीत के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

शिलाजीत के 4 उपयोग, 7 फायदे-Uses And Benefits Of Shilajit In Hindi

शिलाजीत के उपयोग

1- शिलाजीत का दूध के साथ सेवन किया जा सकता है।

2- शिलाजीत का शहद के साथ सेवन किया जा सकता है।

3- शिलाजीत का केसर के साथ सेवन किया जा सकता है।

4- शिलाजीत का सेवन घी या मक्खन के साथ भी कर सकते हैं।

शिलाजीत के फायदे

1- शिलाजीत में एंटीहाइपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप शिलाजीत का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल रहता है। जो कि हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

2- शिलाजीत में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है। इसलिए अगर आप अपनी डाइट में शिलाजीत को शामिल करते हैं, तो इससे जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है। इसलिए इसका सेवन अर्थराइटिस के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

3- शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। जो कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

4- बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए शिलाजीत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने में मददगार होता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

5- एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी होने पर अगर आप शिलाजीत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन मौजूद होता है, जो खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

6- अगर आपको यूरिन (Urine) से जुड़ी समस्या है, तो आपको शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से किडनी भी स्वस्थ रहती है।

7- शारीरिक थकान को दूर करने के लिए शिलाजीत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शिलाजीत में मौजूद आयरन, ह्यूमिक एसिड, मिनरल्स शरीर की कमजोरी और थकान दूर करने में सहायक होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now