गराडू क्या है, जानें इसको खाने से मिलने वाले फायदे 

गराडू क्या है, जानें इसको खाने से मिलने वाले फायदे
गराडू क्या है, जानें इसको खाने से मिलने वाले फायदे

सर्दियों (Winters) में ऐसी बहुत सी खाने की चीजें आती हैं, जिसके सेवन से शरीर को गर्म रखने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। इसमें से एक है गराडू। गराडू सर्दियों में खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फास्फोरस आदि भी मौजूद होता है। गराडू की तासीर गर्म होने की वजह से सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से शरीर को आसानी से गर्म रखा जा सकता है। गराडू सर्दियों में खाना और इसलिए भी उचित माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में रेशे मौजूद होते हैं, जिससे पेट को स्वस्थ बनाए रखने में खासा मदद मिलती है। इसके सेवन से आंतों में फंसी गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को कब्ज, अपच जैसी समस्या रहती है उन्हें सर्दियों में गराडू का सेवन जरूर करना चाहिए। आईए अब आगे के लेख में इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गराडू को खाने से मिलने वाले फायदे Benefits of eating Garadu

शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए गराडू का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। जिससे इसका सेवन करना काफी लाभदायक होता है। यदि आप सर्दियों के दौरान खुद को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं, तो गराडू का सेवन जरूर करें।

गराडू में फाइबर की उच्च मात्रा (High fiber) के चलते पेट के लिए इसके बहुत से फायदे देखे गए हैं। अक्सर सर्दियों में पानी कम पीने की वजह से पेट में कब्ज की समस्या होने लगती है, जिसके चलते पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होने के कारण बीमारियों की चपेट में आने लगता है। इस समस्या से खुद को दूर रखने के लिए हफ्ते में एक से दो बार गराडू का सेवन किया जा सकता है।

गराडू में फाइबर की अधिक मात्रा होने की वजह से दिल के रोगों (Heart disease) को भी दूर रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मिलती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

गराडू में कैल्शियम (Calcium) की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके चलते हड्डियों और दातों की मजबूती के लिए इसका सेवन करना लाभदायक होता है।

विटामिन सी (Vitamin c) से भरपूर गराडू का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now