Mumps गलसुआ क्या है? जानें इसका उपचार

गलसुआ क्या है? जानें इसका उपचार
गलसुआ क्या है? जानें इसका उपचार

गलसुआ या मम्पस एक तरह का वायरल इंफेक्शन होता है। जो कि लार और ग्रंथियों को प्रभावित करता है। लार ग्रंथियां तीन समूहों में विभाजित हैं। जो मुंह के तीनों तरफ और कानों के पीछे होती है। गलसुआ होने का जो मुख्य कारण होता है, वो है लार में सूजन का आना। गलसुआ के लक्षण कम से कम 14 से 18 दिनों तक रहता है और इस रोग की अवधी 7 से 10 दिन तक की रहती है। गलसुआ में गालों के दोनों या एक तरफ सूजन आने लगती है। जिसमें बहुत तेज दर्द महसूस होता है। ये दर्द छूने से भी होता है। गलसुआ का टीका जिसे एमएमआर कहा जाता है। अगर इसे सही समय पर लगवा लिया जाए, तो इस समस्या से आप खुद को दूर रख सकते हैं। ये समस्या ज्यादातर बच्चों में ही होती है। आगे जानेंगे गलसुआ के लक्षण क्या होता हैं।

गलसुआ के लक्षण Symptoms of Mumps

चबाने में परेशानी होना

गटकने में दिक्कत होना

चेहरे के एक या दोनों तरफ सूजन आना

सिरदर्द

भूख न लगना

बुखार

कमजोरी और थकान महसूस होना

गलसुआ का उपचार Treatment of Mumps

बच्चों को सही समय पर टीका लगवाना, जिससे उन्हें गलसुआ से बचाया जा सके।

अगर बच्चे को गाल में दर्द महसूस हो रहा है, या हल्की सूजन महसूस हो रही है, तो गर्म पानी से गाल की सिकाई करें।

ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करवाएँ।

खाने को पीस कर खिलाएं। क्योंकि इस समय चबाने में समस्या होती है। इसलिए अच्छे से पीसकर ही खाना खिलाएँ।

खट्टी चीजों का सेवन न करने दें। इससे समस्या और बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now