सोने से पहले कौन सा योग करें, जानिये सही तरीका और फायदे 

सोने से पहले कौन सा योग करें, जानिये सही तरीका और फायदे
सोने से पहले कौन सा योग करें, जानिये सही तरीका और फायदे

योग एक तरह की ऐसी एक्सरसाइज है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप नींद की समस्या से परेशान हैं, तो आप भी योग का सहारा ले सकते हैं। योग करने से आपकी बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है। कई लोग सुबह योग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, रात में सोने से पहले योग करने के कितने लाभ मिल सकते हैं। रात में योग करने से आपको बहुत अच्छी नींद आएगी। साथ इससे दिमाग शांत रखने में भी मदद मिलती है। लेकिन अब प्रश्न यह उठता है कि सोने से पहले किस तरह के योग कर सकते हैं। तो चलिए आगे लेख में जानते हैं, सही योग करना और उनके फायदों के बारे में -

सोने से पहले, ये योग होंगे बेस्ट - Before sleeping, these yoga will be best

शवासन होता है नींद के लिए फायदेमंद - इस योग से आपकी तंत्रिका तंत्र शांत होती है और सभी थकी हुई मांसपेशियों व कंधों को आराम मिलता है। शवासन करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी पर फैला लें। अब पैरों के पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें और पूरा शरीर ढीला छोड़ दें। इस योग को करने से आपको कब नींद आ जाएगी पता भी नहीं पड़ेगा।

उत्तानासन - इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए, ऊपर की ओर ले जाते हुए सांस छोड़ें और फिर हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। इस दौरान पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें।

विपरीत करनी आसन - इस आसन में आप अपने पैरों को दीवार से लगाकर पीठ के बल लेट जाएं, ताकि आपका शरीर एक "L" का शेप बना सके और अपनी भुजाओं को अपनी भुजाओं पर आराम दें।

सुप्त बद्धकोणासन (Supta Baddha Konasana) - अपनी पीठ के बल पर लेटे, अपने पैरों के तलवों को आपस में दबाएं और अपने घुटनों को साइड में आने दें। आप अपने हाथों को अपने बगल में या अपने सिर के ऊपर रख सकते हैं। इसे करीब 10 मिनट तक करें इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now