हरे सेब का सेवन किन लोगों को करना चाहिए, जानिये फायदे

हरे सेब का सेवन किन लोगों को करना चाहिए, जानिये फायदे
हरे सेब का सेवन किन लोगों को करना चाहिए, जानिये फायदे

बाजार में आजकल कई तरह के सेब दिखाई देते हैं। जिसमें से लाल सेब (Red apple) और हरा सेब (Green apple) सबसे ज्यादा खाया जाने वाला सेब होता है। लाल सेब के मुकाबले हरा सेब थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन सेहत के लिए इसके बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। हरे सेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरे सेब का सेवन कई तरह से आपकी सेहत को लाभ पहुंचाता है। इस लेख में आज हम जानेंगे कि किन लोगों को हरे सेब का सेवन करना चाहिए।

हरे सेब का सेवन किन लोगों को करना चाहिए, जानिये फायदे Who should consume green apple, know its benefits in hindi

शुगर (Diabetes) के मरीजों के लिए हरे सेब का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। दरअसल हरे सेब में शुगर की मात्रा कम पाई जाती है, जो शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता हैं। इसके अलावा हरे सेब में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है। जो पाचन (digestion) और वजन घटाने (Reduce weight) में मददगार साबित होता है।

फेफड़ों की मजबूती (lungs strength) के लिए हरे सेब का सेवन बहुत लाभदायक होता है। दरअसल हरे सेब में फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदे पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अस्थमा के मरीजों को लाल सेब की जगह हरे सेब का सेवन करना चाहिए।

त्वचा (Skin) के लिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के लिए बहुत लाभदायक साबित होते हैं। इसके सेवन से त्वचा में शाइन आती है। साथ ही एंटी एजिंग की समस्या से भी बचाता है।

आंखों की रोशनी (eyesight) के लिए हरे सेब का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी को सही रखने और बढ़ाने में मदद करता है।

हड्डियों की मजबूती (bone strength) के लिए भी हरे सेब का सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं। दरअसल इसमें कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए भी हरे सेब का सेवन बहुत लाभदायक होता है। यदि आपको कमजोरी महसूस होती रहती हैं, तो आप भी हरे सेब का सेवन कर सकते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now