PKL 2022 में Bengaluru Bulls और Puneri Paltan की हार के बाद पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स

PKL 2022
PKL 2022 (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 में 6 नवंबर को 62वां और 63वां मुकाबला खेला गया। गुजरात जायंट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 46-44 (BLR vs GUJ) से हराया। तमिल थलाइवाज ने पुनेरी पलटन को 35-34 (PUN vs TAM) से हराते हुए उनकी मैच नहीं हारने की स्ट्रीक को तोड़ा।

पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स अपने-अपने मैच हारने के बावजूद पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तमिल थलाइवाज की टीम तीसरे और गुजरात जायंट्स छठे स्थान पर हैं। सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय दबंग दिल्ली केसी के नवीन कुमार और सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स बेंगलुरु बुल्स के सौरभ नंदल के हैं।

इस आर्टिकल में हम PKL 2022 के पॉइंट्स टेबल, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स की लिस्ट पर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 का मौजूदा पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

1- पुनेरी पलटन (11 मैचों के बाद 38 पॉइंट्स)

2- बेंगलुरु बुल्स (11 मैचों के बाद 36 पॉइंट्स)

3- तमिल थलाइवाज (11 मैचों के बाद 33 पॉइंट्स)

4- जयपुर पिंक पैंथर्स (10 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स)

5- यू मुंबा (10 मैचों के बाद 32 पॉइंट्स)

6- गुजरात जायंट्स (11 मैचों के बाद 31 पॉइंट्स)

7- दबंग दिल्ली केसी (11 मैचों के बाद 30 पॉइंट्स)

8- बंगाल वॉरियर्स (10 मैचों के बाद 29 पॉइंट्स)

9- हरियाणा स्टीलर्स (10 मैचों के बाद 29 पॉइंट्स)

10- पटना पाइरेट्स (10 मैचों के बाद 28 पॉइंट्स)

11- यूपी योद्धाज (10 मैचों के बाद 27 पॉइंट्स)

12- तेलुगु टाइटंस (11 मैचों के बाद 8 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

1- नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 11 मैचों के बाद 138 रेड पॉइंट्स

2- भरत (बेंगलुरु बुल्स) - 11 मैचों के बाद 125 रेड पॉइंट्स

3- नरेंदर कंडोला (तमिल थलाइवाज) - 11 मैचों के बाद 115 रेड पॉइंट्स

4- राकेश संगरोया (गुजरात जायंट्स) - 11 मैचों के बाद 113 रेड पॉइंट्स

5- अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 10 मैचों के बाद 107 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

1- सौरभ नंदल (बेंगलुरु बुल्स) - 11 मैचों के बाद 36 टैकल पॉइंट्स

2- सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 10 मैचों के बाद 34 टैकल पॉइंट्स

3- अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 10 मैचों के बाद 33 टैकल पॉइंट्स

4- गिरीश मारुती एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 10 मैचों के बाद 33 टैकल पॉइंट्स

5- सागर राठी (तमिल थलाइवाज) - 11 मैचों के बाद 32 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

App download animated image Get the free App now