Pro Kabaddi 2017: बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पलटन को 24-20 से हराया

सोनीपत में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के इंटर जोनल चैलेंज वीक के एक मुकाबले में जोन बी की बेंगलुरु बुल्स ने कम स्कोर वाले मुकाबले में जोन ए की पुनेरी पलटन को 24-20 से हरा दिया। हाफ टाइम के समय पुनेरी पलटन 10-8 से आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स ने वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। दोनों टीमें अंक तालिका में अपने-अपने जोन में चौथे स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। कुलदीप सिंह ने सबसे ज्यादा पांच अंक हासिल किये। सुनील जयपाल और महेंदर सिंह ने 4-4 अंक हासिल किये। रोहित कुमार और अजय कुमार ने 3-3 अंक हासिल किये। पुनेरी पलटन की तरफ से धर्मराज चेरालाथन ने सबसे ज्यादा चार अंक हासिल किये।

App download animated image Get the free App now