Pro Kabaddi 2017, वीडियो: निलेश शिंदे ने की प्रो कबड्डी इतिहास की टॉप टैकल

प्रो कबड्डी पहली बार नागपुर में पहुंची है। पहली बार आयोजित हुए यहां दो मैचों में रोमांच अपने चरम पर था। जहां बेंगलुरु बुल्स ने लीग में खेल रही नई टीम तमिलनाडु थलाइवाज को हराया, वहीं पुनेरी पलटन ने एक कड़े मुकाबले में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दबंग दिल्ली को हराया।

ज्यादातर समय पुनेरी पल्टन की टीम अहम मौके पर दिल्ली पर बीस साबित हुई। एक समय ऐसा भी आया जब दिल्ली जीतने की स्थिति में थी, पर वो दीपक हुड्डा की कप्तानी में खेल रही पल्टन को हराने में नाकामयाब रही। इस हार के बावजूद दिल्ली के लिए इस मैच में एक ऐसा पल आया जो निश्चित ही टूर्नामेंट के एतिहसिक पलों में से एक था। ऐसा पल जिसने दर्शकों और कमेंटेटरों को हकका बक्का कर दिया। दिल्ली के डिफेंडर निलेश शिंदे ने एक ऐसा टैकल किया जो इतिहास में कभी-कभार ही होता है।

मैच के दूसरे हाफ का 8वां मिनट चल रहा था। पल्टन टीम के संदीप नरवाल अपना रेड करने आये। उनकी टीम उस समय आगे चल रही थी। टीम के आगे होने के कारण संदीप अपने रेड का समय निकाल रहे थे। रेड के आधे समय गुजर जाने के बाद संदीप कोर्ट से सीधे से उल्टे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो वापस उल्टे से सीधे आये, तभी पीछे से शिंदे ने संदीप को धर दबोचा। इस पल को कमेंटेटरों से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा।

आप भी देखिये यह ऐतिहासिक पल

YouTube पर हमें फॉलो करें

App download animated image Get the free App now